धोरैया में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया संपन्न, 20 को वोटिंग
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

आगामी 20 अप्रैल को प्रखंड की एकमात्र पंचायत पैर में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गयी
विज्ञापन
धोरैया
. आगामी 20 अप्रैल को प्रखंड की एकमात्र पंचायत पैर में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. नामांकन तिथि के अंतिम दिन एक अध्यक्ष पद जबकि नौ सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. अंतिम दिन पैर पंचायत के शिवशंकर सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. दो दिन तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल तीन अध्यक्ष पद व 15 सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया. मालूम हो कि 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. 10 व 11 अप्रैल को उम्मीदवार के नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. वहीं 13 अप्रैल उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी लिए जाने का समय निश्चित है. वहीं 13 अप्रैल को ही उम्मीदवार के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. साथ ही 20 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जायेगा. जहां मतदान क़े उपरान्त प्रखंड मुख्यालय में मतगणना की जायेगी. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










