चांदन-देवघर मार्ग पर सोमवार को भी जाम से नहीं मिली राहत

. जाम में फंसे वाहनों पर सवार लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे.
चांदन. श्रावणी मेला के तीसरी सोमवारी को भी बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने को लेकर सुल्तानगंज से छोटी-बड़ी वाहनों एवं बाइक की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण चांदन-देवघर मार्ग पर सोमवार को भी दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही. जाम में फंसे वाहनों पर सवार लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे. जाम के दौरान ओवरटेक के चक्कर में स्थिति और गंभीर होती रही. हालांकि एसडीएम व डीटीओ ने कई वाहनों का चालान भी काटा. चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार व अपर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार गश्ती के दौरान माइकिंग कर वाहन चालकों से कतारबद्ध होकर आगे बढ़ने की अपील करते रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










