तीन दिनों से बिजली नहीं, पेयजलापूर्ति ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
तीन दिनों से बिजली नहीं, पेयजलापूर्ति ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के चुटिया बेलारी पंचायत अंतर्गत महथुडीह गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है.

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के चुटिया बेलारी पंचायत अंतर्गत महथुडीह गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है. लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और एक जूट होकर जमकर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी किया. जानकारी के अनुसार महथुडीह गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं हैं. जिसका मुख्य कारण बिजली के 220 वोल्ट केबल वायर में फॉल्ट रहना बताया जा रहा हैं. बिजली नहीं रहने के कारण जल मीनार से पेजलापूर्ति ठप है, जिसके कारण पानी के लिए महथुडीह गांव में हाहाकार मचा हुआ हैं. लगातार शिकायत के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बुधवार की शाम में एक जूट होकर दो दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सरकार और विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण महथुडीह गांव की एक हजार की आबादी अंधेरे में भी डूब गयी हैं. वहीं दूसरी ओर जलमीनार से पेयजलापूर्ति भी ठप हो गया हैं. ग्रामीण मो रहीम, मो रज्जाक, मो इरसीद, मो हसीम सहित अन्य ने बताया कि गांव में बिजली मरम्मत कर पेयजलापूर्ति शुरू नहीं किया गया तो वे लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे. इस संबंध में बीपीआरओ रौनक कुमार झा ने बताया कि चुटिया बेलारी पंचायत के महथुडीह गांव में बिजली नहीं रहने के कारण पेयजलापूर्ति ठप रहने की शिकायत उन्हें मिली हैं. इसको लेकर के विद्युत विभाग के पदाधिकारी को अविलंब मरम्मत कर बिजली की आपूर्ति बहाल करने को कहा गया हैं. ताकि गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन