चार दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग

चार दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग
बौंसी. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के मनियारपुर से 22 वर्षीय युवक 16 अप्रैल से लापता है. चार दिन बीत जाने के बाद भी लापता युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मालूम हो कि लापता युवक मनियारपुर गांव निवासी शिवकुमार साह और मंजू देवी का पुत्र मिथिलेश कुमार है. परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वह मंदबुद्धि है. परिजनों के द्वारा हर संभावित जगहों पर उसकी तलाश की गयी है. लेकिन अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने आम लोगों से भी पुत्र की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










