बगडुंबा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा आज से, भव्य कलश यात्रा निकलेगी

Updated:
विज्ञापन
बगडुंबा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा आज से, भव्य कलश यात्रा निकलेगी

बगडुंबा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा आज से, भव्य कलश यात्रा निकलेगी

विज्ञापन

पापहारिणी सरोवर से शुरू होगी शोभायात्रा, गांव में भक्ति का माहौल

बौंसी. बगडुम्बा गांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर भक्ति का माहौल पूरी तरह से सज चुका है. 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा के साथ होगी. मंदार तराई स्थित पापहारिणी सरोवर से निकलने वाली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर बगडुंबा स्थित काली मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण पहले ही किया जा चुका है. गांव के लोगों के सहयोग से पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. पंडाल व मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. आज पापहारिणी सरोवर से कलश यात्रा निकाली जायेगी, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी. इस दौरान भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा. इस दौरान कथावाचिका साध्वी पीतांबरा भी मौजूद रहेंगी. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण पूरी तरह से जुटे हुए हैं. नौ दिनों तक चलने वाली श्रीराम कथा में दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहेगा.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन