बिहरा के इस जिले में 150 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा व सुगम मार्ग

New Bridge in Bihar built in this district
New Bridge in Bihar: बांका में गोरगम्मा पंचायत के नयाचक और अठमाहा गांव को जोड़ने के लिए विलासी नदी पर प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए पहल शुरू हो गई है. इस कड़ी में शुक्रवार को पटना पहुंचे विशेषज्ञों की टीम ने पुल निर्माण के लिए स्थल का सर्वेक्षण किया.
New Bridge in Bihar: बांका में गोरगम्मा पंचायत के नयाचक और अठमाहा गांव को जोड़ने के लिए विलासी नदी पर प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए पहल शुरू हो गई है. इस कड़ी में शुक्रवार को पटना पहुंचे विशेषज्ञों की टीम ने पुल निर्माण के लिए स्थल का सर्वेक्षण किया. इस पुल की लंबाई 2 सौ मीटर होगी. जबकि इसके निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी. विशेषज्ञों की इस टीम ने तकनीकी उपकरणों की मदद से नदी के दोनों किनारों का निरीक्षण कर संभावित निर्माण स्थल का चयन किया.
इन गांवों को मिलेगा लाभ
बता दें कि इस पुल के निर्माण से दर्जनों गांवों को लाभ होगा. पुल निर्माण के बाद अठमाहा, कजरा, केंदुआर सहित फुल्लीडुमर प्रखंड के दर्जनभर गांवों के लोगों को सीधा और सुलभ रास्ता मिलेगा. अभी इन ग्रामीणों को रानीकित्ता, धर्मराय, कोठिया व महादेवपुर होते हुए अमरपुर बाजार या प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. जिसकी वजह से अभी उन्हें आवागमन में काफी समय और संसाधनों की खपत भी होती है.
सुगम होगी आवाजाही
जान लें कि नदी पर पुल नहीं होने की वजह से बरसात के मौसम में जलभराव से आवागमन पूरी तरह बाधित होती है. इस पुल के बनने से न केवल गोरगम्मा और कापरीचक जैसे गांवों को लाभ मिलेगा, बल्कि शंभूगंज एवं फुल्लीडुमर की ओर भी आवाजाही सुगम होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
200 मीटर लंबा होगा पुल
आरडब्लूडी बांका के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि विलासी नदी में नयाचक-अठमाहा गांव को जोड़ने वाले लगभग 200 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल निर्माण का सर्वे कार्य पूरा हो गया है. इस पुल निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के इस जिले में पीने के पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने शुरू की विशेष तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




