खलिहान में रखे धान की पुंज व तैयार फसल में आग लगने से करीब 50 हजार क्षति

Updated:
विज्ञापन
खलिहान में रखे धान की पुंज व तैयार फसल में आग लगने से करीब 50 हजार क्षति

फसल में आग लगने से करीब 50 हजार क्षति

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत मड़नी गांव में कटकुन शर्मा के धान का तैयार फसल सहित धान का पुंज जलकर नष्ट हो गया. इस घटना में करीब 50 हजार की संपत्ति के जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल अगलगी के घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. आगजनी की घटना में कटकून शर्मा के करीब ढाई बीघा का धान का फसल जलकर नष्ट हो गया है. हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद तैयार कुछ फसल को बचाया जा सका. पीड़ित गरीब परिवार से है जो किसी दूसरे के खेत का बटाईदारी कर रोजी रोजगार करता है. घटना को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह उर्फ टिंकू सिंह ने पीड़ित से मुलाकात कर उसे उचित मुआवजा दिलाए जाने जा भरोसा दिलाया है. मुखिया ने बताया कि रजौन की सीओ कुमारी सुषमा से बात कर पीड़ित गरीब किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. इधर सीओ ने कहा है कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन