80 में 79 छात्र सफल, आयुष ने मारी बाजी, नवोदय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :15 Apr 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
80 में 79 छात्र सफल, आयुष ने मारी बाजी, नवोदय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शक्तिनगर (चांदन डैम, बांका) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

बौंसी. सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शक्तिनगर (चांदन डैम, बांका) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विद्यालय के कुल 80 परीक्षार्थियों में से 79 छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों के साथ सफल हुए हैं. इस वर्ष परीक्षा में आयुष कुमार ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं 92.2 प्रतिशत अंक के साथ मास्टर शौर्य राज द्वितीय स्थान पर रहे और 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर निपुण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संजय कुमार पाण्डेय ने इस शानदार सफलता पर सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने शिक्षकों के मेहनत और अथक प्रयास की सराहना करते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया. प्रभारी प्राचार्य ने जानकारी दी कि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे आगामी 15 मई से आयोजित होने वाली द्वितीय सत्र की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं. इसके लिए कुछ छात्राओं द्वारा पूर्व में ही आवेदन किया जा चुका है. अंत में उन्होंने विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर खुशी जताते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन