बहुजन नायकों के जीवन व विचारधारा को घर-घर पहुंचाएगा मूल निवासी संघ

बटसार पंचायत के चकमथुरा गांव में रविवार को राष्ट्रव्यापी मूल निवासी मेला एवं डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी मूल निवासी संघ की एक बैठक आयोजित की गयी.
आंबेडकर जयंती को लेकर चकमथुरा गांव में मूल निवासी संघ की हुई बैठक
धोरैया. बटसार पंचायत के चकमथुरा गांव में रविवार को राष्ट्रव्यापी मूल निवासी मेला एवं डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी मूल निवासी संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 एवं 14 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मूल निवासी मेला का आयोजन बटसार में किया जायेगा. जिसमें बहुजन नायकों के जीवन एवं विचारधारा को घर-घर पहुंचने का कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर बहुजन नायकों के चित्र संदेश, उनकी जीवनी व्यापक रूप से प्रसारित किया जायेगा. साथ ही भारतीय संविधान, सम्मान ,सुरक्षा ,संवर्धन के राष्ट्र व्यापी महजागरण संबंधी परिचर्चा आयोजित की जायेगी. इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र एवं उनके द्वारा लिखित पुस्तकों की एवं अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराने हेतु स्टॉल भी लगाया जायेगा. 13 एवं 14 अप्रैल को प्रदेश के विद्वान वक्ताओं के रूप में डीपी मोदी, गणेश दत्त कुशवाहा, हरि दास, उमेश यादव, विष्णु रजक, उपेंद्र शाह, डॉक्टर सतीश कुमार, अखिलेश्वर पासवान, सियाराम रजक, चंद्रहास यादव, रमेश कुमार, कदंबिनी यादव एवं कविता कुमारी मौजूद रहे.बैठक में प्रखंड स्तरीय बहुजन मूल निवासी सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बताया गया कि 14 अप्रैल को नृत्य संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंबेडकर मंच के सदस्यों के रूप में लगातार प्रचार प्रसार को लेकर शिवकुमार राम, मोती दास, शिव शंकर भारती, गिरीश पासवान, ब्रह्मदेव पंडित, सीताराम रमन, छोटन दास, खुर्शीद आलम, शब्बीर आलम, नवल कुशवाहा, रवि कुमार, गौतम कुमार, नितीश कुमार, तिलकधारी मंडल, विपिन मंडल, अवधेश पासवान आदि सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










