दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पीड़ित पति ने थाना में दिया आवेदन

Updated at : 27 Apr 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पीड़ित पति ने थाना में दिया आवेदन

पीड़ित पति ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव से दो बच्चो की मां अपने प्रेमी के संग फरार हो जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर महिला के पति कुशमाहा गांव निवासी राजेश रजक ने बताया कि विगत 25 अप्रैल को वह घर से बाहर काम पर गया था. शाम में वापस लौटने पर पता चला कि उनकी पत्नी आरती कुमारी सुबह नौ बजे अपने चार वर्षीय एवं ढाई वर्षीय दो बच्चों को घर पर छोड़कर फरार हो गयी है. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव के ही महादेव रजक का 20वर्षीय पुत्र राजा कुमार ने उनकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है. पीड़ित पति ने थाने में लिखित आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है. पुलिस ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन