झिरवा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहरील की मौत

Updated at : 28 Sep 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
झिरवा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहरील की मौत

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरवा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार बांका रजिस्ट्री कचहरी में कार्यरत मोहरील की मौत हो गयी

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरवा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार बांका रजिस्ट्री कचहरी में कार्यरत मोहरील की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि चांदन नवाडीह निवासी मोहरील राकेश कुमार सिन्हा अपनी बाइक से रविवार की शाम ककवारा की ओर से बांका जगतपुर स्थित अपने नवनिर्मत मकान पर आ रहे थे. इसी बीच बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर झिरवा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराया. जिसमें राकेश कुमार सिन्हा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी व्यक्ति को टोटो पर लादकर उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते उनकी पत्नी शीला सिन्हा और एकलौता बेटा रितिक कुमार सिन्हा का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर घटना की सूचना मिलते ही एसआई संगीता कुमारी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि जगतपुर मोहल्ला में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन