लापता बीएससी का छात्र वृंदावन से सकुशल बरामद, परिवार में खुशी

Updated:
विज्ञापन
लापता बीएससी का छात्र वृंदावन से सकुशल बरामद, परिवार में खुशी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के करहरिया गांव से लापता बीएससी के छात्र प्रियांशु कुमार को गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया गया है

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करहरिया गांव से लापता बीएससी के छात्र प्रियांशु कुमार को गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया गया है. छात्र के मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल लौट आया और सभी ने राहत की सांस ली. जानकारी के अनुसार, करहरिया गांव निवासी प्रियांशु कुमार पिता संजय कुमार सिंह 4 अप्रैल 2026 को समुखिया कॉलेज में परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गया. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गयी. अगले दिन भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका के बीच परिजनों ने खोजबीन तेज कर दी. काफी प्रयास के बावजूद जब छात्र का पता नहीं चला, तब परिजनों ने शंभुगंज थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी. इसी बीच गुरुवार को सूचना मिली कि प्रियांशु कुमार उत्तर प्रदेश के वृंदावन में है. सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और उसे सकुशल बरामद कर लिया. हालांकि उसके वहां पहुंचने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पिता संजय कुमार सिंह ने बेटे के मिलने पर खुशी जताते हुए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कठिन समय में प्रशासन का सहयोग मिला. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने छात्र के बरामद होने की पुष्टि की है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन