धनकुंड मंदिर परिसर से चोर-उचक्कों ने उड़ाये पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं का चेन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इस संदर्भ में महिलाओं ने मंदिर परिसर में मौजूद कमेटी के सदस्यों से भी इसकी शिकायत की
विज्ञापन
धोरैया. प्रखंड के सुप्रसिद्ध धनकुंडनाथ शिव मंदिर प्रांगण में सावन की तीसरी सोमवारी पर जलार्पण के लिए उमड़े श्रद्धालु चोर-उचक्कों का शिकार हो गया. पूजा अर्चना कर रहे तीन श्रद्धालु महिलाओं के सोने की चैन चोर- उचक्कों ने गायब कर दी. जिन महिलाओं की सोने की चैन गायब हुई है, उनमें सन्हौला थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव निवासी आशा झा, नवादा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी रेणु देवी तथा गौरीपुर निवासी रीता शर्मा शामिल हैंं. पीड़ित तीनों महिलाओं ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद अपने गले पर नज़र पड़ी तो सोने का चेन गायब था. इस संदर्भ में महिलाओं ने मंदिर परिसर में मौजूद कमेटी के सदस्यों से भी इसकी शिकायत की. हालांकि कमेटी के सदस्यों द्वारा बार-बार अनुरोध किया जाता है कि वह सोने चांदी के आभूषणों को पहनकर पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर नहीं आवेंं. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. चोर उचक्कों पर पुलिस की पैनी निगाह है. ऐसे तत्व जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










