नहाने के क्रम में डूबी नाबालिग लड़की, सूचना पर भी नहीं पहुंचे सीओ व गोताखोर

थाना क्षेत्र की धौरी पंचायत अंतर्गत बदुआ नदी के चौरा घाट के पास चौरा गांव की एक नाबालिग लड़की नहाने के क्रम में पानी में डूब गयी
बदुआ नदी के चौरा घाट की घटना, तीन-चार घंटे तक की खोजबीन में बरामद नहीं
बेलहर
थाना क्षेत्र की धौरी पंचायत अंतर्गत बदुआ नदी के चौरा घाट के पास चौरा गांव की एक नाबालिग लड़की नहाने के क्रम में पानी में डूब गयी. करीब चार-पांच घंटे मशक्कत के बाद भी उसे बरामद नहीं किया जा सका है. जानकारी के अनुसार अमोद मंडल की पुत्री प्रिया कुमारी (15) भाई बहन राहुल कुमार, अर्जित कुमार, प्रियंका कुमारी के साथ गांव के पास ही बदुआ नदी चौरा मंडल टोला घाट में संध्या करीब तीन बजे स्नान करने गयी थी. इसी क्रम में प्रिया का नदी के गड्ढे में पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गयी. जिसके बाद भाई बहन तथा आसपास स्नान कर रहे अन्य लोग हल्ला करने लगे. इसके बाद गांव के लोग जुटे और उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन तीन-चार घंटा तक प्रयास करने के बाद भी उसे बरामद नहीं किया जा सका. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस व सीओ को सूचना दी. हालांकि रात हो जाने के कारण गोताखोर भी नहीं आ पाया. जिसके कारण सभी लोग देर रात तक नदी के किनारे ही बच्ची का इंतजार कर रहे हैं. आमोद मंडल अपने सभी परिवार के साथ दिल्ली में रहता है, जो छठ पर्व के मौके पर गांव आया था. उधर, सीओ के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने और न ही गोताखोर भेजने पर स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश है. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस नदी के किनारे कैंप की है तथा सभी संबंधित लोगों को सूचना दे दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




