मंत्री सुनील कुमार ने मंदार काशी विश्वनाथ का किया दर्शन

Updated at : 27 Apr 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री सुनील कुमार ने मंदार काशी विश्वनाथ का किया दर्शन

मंत्री सुनील कुमार ने मंदार काशी विश्वनाथ का किया दर्शन

विज्ञापन

मंदार काशी विश्वनाथ के निर्माण के लिए कार सेवा में बहुत जल्द ही उपस्थित रहूंगा- मंत्री सुनील कुमार

बौंसी. बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री डा. सुनील कुमार ने रविवार को ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मंदार पर्वत का दौरा किया. सबसे पहले मंत्री ने मंदार की तलहटी में स्थित पावन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. इसके उपरांत मंत्री डाॅ. सुनील ने पूर्व में बिहार के तत्कालीन राज्यपाल व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा शिलान्यास किये गये मंदार काशी विश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण किया. मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्य में तीव्रता लाने की आवश्यकता पर बल दिया. मंत्री ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी दिनों में मंदिर निर्माण के लिए आयोजित होने वाली विशाल कार सेवा की तैयारी करें. उन्होंने घोषणा किया कि वे स्वयं भी कार सेवा में सम्मिलित होकर मंदिर निर्माण में सहभागी बनेंगे. पापहरनी सरोवर से मंदार के शिखर तक की दूरी उन्होंने पैदल ही पुरी की.

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंदार आगमन के अवसर पर मंत्री ने वन व पर्यावरण विभाग के जिला एवं राज्यस्तरीय अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया. एक पौधा मां के नाम तहत लगाकर. इसके साथ ही उन्होंने समीक्षात्मक बैठक कर बांका जिले में संचालित वन व पर्यावरण कार्यों की समीक्षा की तथा सभी परियोजनाओं को गति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए. बांका वन प्रमंडल द्वारा आयोजित वानिकी किसान पर्यावरण मित्र व जीविका दीदियों के साथ बैठक कर राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से समाज में जन जागरण करने का आग्रह किया.

जिले के सुपहा स्थित नर्सरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नर्सरी में पौधों की गुणवत्ता, रखरखाव की स्थिति और पौधरोपण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी. नर्सरी के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया कि पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए और पौधरोपण में तेजी लायी जाय. साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पौधों के संरक्षण व संवर्धन पर विशेष बल दिया जाए.

हर रविवार-पर्यावरण के नाम

बांका जिला के वन विश्रामागार परिसर में पौधरोपण अभियान को गति देने व जनभागीदारी के उद्देश्य से पौधरोपण किया. लोगों को हर रविवार पौधरोपण करने के बारे में भी प्रेरित किया. मंत्री के आगमन पर विस्वनाथ मंदिर निर्माण समिति के सचिव देवाशीष उर्फ़ निप्पू पांडेय, राहुल डोकनियां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा एवं उनकी टीम ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर शंकर सिंह, शिव कुमार साह, राजाराम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे. मंत्री के दौरे के दौरान उनके आप्त सचिव सहित वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात गुप्ता, क्षेत्रीय वन संरक्षक, भागलपुर डीएफओ शिखर प्रधान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी पटना से विशेष रूप से मंदार पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन