धोरैया व पंजवारा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

Updated at : 08 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
धोरैया व पंजवारा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

धोरैया व पंजवारा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन

एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सरवा व रामकोल गांव से अवैध हथियारों का जखीरा मिला

भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित पिस्टल व हथियार बनाने के उपकरण बरामद, एक गिरफ्तार

बांका. एसटीएफ पटना आर्म्स सेल की सूचना पर बुधवार को जिले के धोरैया व पंजवारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण उद्योग का भंडाफोड़ करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. छापेमारी में एसटीएफ पटना आर्म्स सेल की टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से भूमिका निभायी. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. साथ ही एक अभियुक्त की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया है. साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य संलिप्तों की तलाश की जा रही है. दोनों छापेमारी का नेतृत्व बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने किया. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी. पहली छापेमारी धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा गांव में की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि एसटीएफ पटना की आर्म्स सेल टीम से सूचना मिली थी कि सरवा गांव में बोध नारायण मंडल के यहां अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने उनके नेतृत्व में टीम गठित की और छापेमारी का निर्देश दिया. गठित टीम ने धोरैया थाना अंतर्गत सरवा गांव स्थित बोध नारायण मंडल पिता स्व. नंद किशोर मंडल के घर पर धावा बोला. छापेमारी के क्रम में बोध नारायण मंडल के घर से अर्द्धनिर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाले औजार बरामद किये गये हैं. इस संबंध में धोरैया थाना कांड संख्या-101/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा लगाया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बोधनारायण का अपराधिक इतिहास रहा है.

धोरैया में इन सामग्रियों की हुई बरामदगी:

अर्द्धनिर्मित पिस्टल दो, अर्द्धनिर्मित पिस्टल का बैरल दो, स्लाईड दो, बट का भाग तीन, अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, सात कारतूस, फार्मा एक, गुनिया एक, लोहे का सिकंजा, लेथ मशीन, गुणा काटने वाला बीट, डाई एक, ग्रेंडर मशीन एक, लेथ मशीन की चाभी सहित अन्य संवेदनशील सामग्री की बरामदगी की गयी है.

पंजवारा: रामकोल निवासी छोटू यादव के घर से भी मिली सामग्री:

बौंसी एसडीपीओ के नेतृत्व में दूसरी छापेमारी एसटीएफ पटना आर्म्स सेल की टीम व पंजवारा के स्थानीय पुलिस के सहयोग से पंजवारा थाना अंतर्गत रामकोल निवासी छोटू यादव उर्फ अभिनंदन यादव पिता परमानंद यादव के घर पर की गयी. यहां से भी काफी संख्या में अर्द्धनिर्मित पिस्टल व औजार की बरामदगी की गयी. छोटू, धोरैया में गिरफ्तार बोधनारायण मंडल का सहयोगी बताया जाता है. यहां से मुख्य रूप से चार अर्द्धनिर्मित लोहे का पिस्टल बैरल, एक बड़ा व्यवसायिक ड्रिल मशीन, ग्रेंडर मशीन, साउंड बॉक्स, स्टैंड फैन, छेनी, हथौड़ी व छोटा रेंच आदि की बरामदगी हुई. हालांकि, छोटू यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. छापेमारी में एसडीओ के अतिरिक्त पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. छोटू के विरुद्ध भी पंजवारा कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन