शंभुगंज में मनरेगा कर्मियों की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज में मनरेगा कर्मियों की हुई बैठक

शंभुगंज मनरेगा कार्यालय परिसर में मंगलवार को मनरेगा कर्मियों की बैठक पीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज मनरेगा कार्यालय परिसर में मंगलवार को मनरेगा कर्मियों की बैठक पीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मनोरंजन प्रसाद एवं सभी कर्मी उपस्थित थे. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने मनरेगा द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा उपस्थित पीटीए, पीआरएस एवं अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जबकि सभी पंचायतों में शत-प्रतिशत पौधरोपण कार्य करने, आवास योजना निर्माण में लगे मजदूरों का मजदूरी राशि भुगतान करने, सभी सक्रिय मजदूरों के बैंक खातों को एमपीसीआई से जोड़ने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया. इस मौके पर लेखापाल बबलू कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर मो. शहनवाज सहित सभी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन