शराब बरामदगी मामले में फरार अभियुक्त मधेपुरा से गिरफ्तार

Updated at : 19 Mar 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
शराब बरामदगी मामले में फरार अभियुक्त मधेपुरा से गिरफ्तार

धनकुंड पुलिस ने 4 वर्षों से फरार चल रहे शराब बरामदगी मामले के एक अभियुक्त को मधेपुरा से गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

धोरैया.

धनकुंड पुलिस ने 4 वर्षों से फरार चल रहे शराब बरामदगी मामले के एक अभियुक्त को मधेपुरा से गिरफ्तार कर लिया. धनकुंड थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में करीब 71 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मधेपुरा जिला के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी सोहन कुमार को मधेपुरा से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि मध निषेध अधिनियम के फरार अभियुक्त के विरुद्ध बांका न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत हुआ था.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन