विवाहिता के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

Updated at : 20 Apr 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

विवाहिता के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बड़ी खौजरी गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट की. जिससे विवाहित जख्मी हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद विवाहिता के पिता राजेश तांती और उसकी मां कंचन देवी मिलने के लिये जब उक्त गांव पहुंचे तो उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गये. जानकारी के अनुसार बड़ी खौजरी गांव के दीपो तांती के पुत्र धर्मवीर तांती की शादी वर्ष 2022 में मुंगेर जिले के पाटम में राजेश तांती की पुत्री कविता कुमारी से हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र जन्म लिया. इसके बाद से ही उसके घर में विवाद शुरू हो गया. जहां ससुराल वाले कविता कुमारी को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगें. जब कविता कुमारी ने प्रताड़ित किये जाने का विरोध किया तो उसके पति धर्मवीर तांती, सास कमला देवी, ससुर दीपो तांती और देवर गोविंद तांती ने गाली-गलौज करते हुए घर में बंधक बनाकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. पीड़ित विवाहिता के माता-पिता द्वारा अपने दामाद धर्मवीर तांती सहित चार लोगों के विरुद्ध में लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की गयी. वहीं आरोपी धर्मवीर तांती सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन