बिजली करंट की चपेट में आने से मानवबल की मौत

बिजली करंट की चपेट में आने से मानवबल की मौत
धोरैया. प्रखंड के फत्तूचक गांव निवासी बिजली मिस्त्री रवि कुमार मंडल की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हो गयी. जानकारी देते हुए आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता सीबी दास ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6 बजे वह अपने गांव के ही ट्रांसफार्मर के निकट विद्युत कार्य कर रहा था. इसी दौरान विद्युत संपर्क में आने से उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतक विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत था. घटना की सूचना मिलने पर जेई सीबी दास तथा रजौन जेई राजेश रविदास सहित अन्य मानव बल भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. इस संदर्भ में मृतक की पत्नी नीलू देवी ने धोरैया थाना में लिखित आवेदन दिया है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




