रामनवमी के रंग में रंगा मंदार क्षेत्र, बौंसी बाजार में आज शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी के रंग में रंगा मंदार क्षेत्र, बौंसी बाजार में आज शोभायात्रा

रामनवमी को लेकर नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र में उत्साह चरम पर है. पूरे इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है

विज्ञापन

सड़कों से लेकर मंदिरों तक भगवा ध्वज से पटा क्षेत्र बौंसी. रामनवमी को लेकर नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र में उत्साह चरम पर है. पूरे इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है. समिति के नेतृत्व में बौंसी बाजार से आज भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल होंगे. रामनवमी के अवसर पर बौंसी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों को भगवा ध्वज से सजा दिया गया है. बाजार की हर गली और मुख्य सड़क पर केसरिया झंडे लहराते नजर आ रहे हैं. दुकानों में रामनवमी ध्वज की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है. शहर से लेकर गांव तक रामनवमी की धूम साफ दिखाई दे रही है. मंदार क्षेत्र में भी पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है. रामनवमी को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. पूरे क्षेत्र में उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है. युवाओं द्वारा जगह-जगह बजरंगी पताका सजाई जा रही है. वहीं, रामनवमी के दिन शांति, सद्भाव और आस्था के साथ विराट जुलूस निकालने की तैयारी की गयी है. मंदिरों में भी विशेष पूजा की तैयारियां चल रही हैं. इस आयोजन को लेकर व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष राजू सिंह, राकेश झा, बंटी पाठक, किशोर कुमार मंडल, रोनू सिंह, कार्तिक, गोलू सहित सैकड़ों लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. आयोजकों ने बताया कि रामनवमी का पर्व पूरे क्षेत्र में शांति और भाईचारे के साथ मनाया जायेगा.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन