युवक ने पत्नी को बंधक बनाकर लोहे के गर्म रॉड से दागा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 10:49 PM
एक युवक ने अपनी पत्नी को घर में बंधक बनाकर ना कि सिर्फ मारपीट की, बल्कि लोहे का रड गर्म कर पत्नी के शरीर में कई जगहों पर दाग कर जख्मी कर दिया.
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कमरडीह गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को घर में बंधक बनाकर ना कि सिर्फ मारपीट की, बल्कि लोहे का रड गर्म कर पत्नी के शरीर में कई जगहों पर दाग कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार गांव के उचित लाल मंडल के पुत्र अभय कुमार की शादी 10 वर्ष पूर्व किरणपुर गांव के नरेंद्र सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी से हुई थी. शादी के बाद दो पुत्र और एक पुत्री भी है. लेकिन अब युवक के द्वारा पत्नी पर एक अन्य युवक से अवैध संबंध रहने का आरोप लगाकर मारपीट किया गया. पीड़िता ने अपनी मां नीलम देवी और पिता नरेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी और जख्मी हालत में माता-पिता के साथ शंभुगंज थाना पहुंची. पीड़िता ने ने पुलिस को बताया कि वह जब भी फोन पर किसी से बात करती हैं उसका पति शक करते हुए मारपीट करना शुरू कर देते हैं. पीड़िता ने पति अभय कुमार के विरुद्ध पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता से लिखित शिकायती आवेदन मांगा गया है. महिला के द्वारा लिखित शिकायती आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










