महादीप अर्चना के साथ मनायी गयी महावीर जयंती, गूंजा अहिंसा और करुणा का संदेश

नगर स्थित मंदारगिरी जैन मंदिर में मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया.
बौंसी. नगर स्थित मंदारगिरी जैन मंदिर में मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में महादीप अर्चना कर विश्वशांति और अहिंसा की कामना की गयी. पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूजा-अर्चना का सिलसिला देर तक चलता रहा. भक्तों ने भगवान महावीर के चरणों में नमन कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. जैन प्रबंधक ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने प्राचीन काल में थे. उनके विचार संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं, जिन्हें आज पूरा विश्व अपनाने की ओर अग्रसर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










