गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति किया जागरूक
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की बैदपुर पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन में जीविका के सीएम की मासिक बैठक हुई
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की बैदपुर पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन में जीविका के सीएम की मासिक बैठक हुई. जिसमें पंचायत के सामुदायिक संघ के सभी सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में जीविका के लेखापाल दीपक कुमार सिंह, क्लस्टर फेसिलेटर अजय कुमार यादव, एचएनएसएम आरपी नेहा कुमारी, सीएनआरपी रिंकू कुमारी, भीआरपी राज कुमार, पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो ईश्वर बारेवर सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक में जीविका की ओर से बैंक ऋण, बीमा आदि विषयों पर चर्चा की गयी. इसके अतिरिक्त, पिरामल फाउंडेशन की ओर से कालाजार और लिम्फेटिक फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाई गयी. फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कालाजार से बचाव के उपायों, एमएमडीपी किट की महत्ता और एमडीए चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. जो कि लिम्फेटिक फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में एक बार दिया जाने वाला अभियान हैं. साथ ही विकलांगता प्रमाणपत्र को लेकर भी सदस्यों को जानकारी दी गयी, जिससे जरूरतमंद लाभार्थी समय पर इसका लाभ ले सकें. पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समुदाय को आर्थिक, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं से जोड़ना हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










