ककबारा से लूटी गयी सब्जी लदे पिकअप जोगनी गांव के समीप से बरामद

लुटी गयी पिकअप वाहन को शंभुगंज -इंगलिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी कबाड़ी खाना के सामने से बरामद कर लिया. जबकि बदमाश पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका.
शंभुगंज. बांका जिले में अपराधियों का मनोबल अब दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. बुधवार की मध्य रात्रि बांका – कटोरिया मुख्य मार्ग पर ककबारा गांव के पास सब्जी लेकर फारविसगंज जा रही पिकअप वाहन को चार बदमाशों ने हथियार के बल पर रोककर चालक के साथ मारपीट करते हुए उसका एक मोबाइल, नकद व वाहन का चाभी छीनकर पिकअप वाहन लेकर भाग निकला. जिसके बाद सूचना मिलने पर कॉल 112 की पुलिस ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर लुटी गयी पिकअप वाहन को शंभुगंज -इंगलिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी कबाड़ी खाना के सामने से बरामद कर लिया. जबकि बदमाश पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका. जानकारी के अनुसार झारखंड के हजारीबाग से पिकअप वाहन पर गोभी और खीरा लोड कर चालक संतोष कुमार अपने सह चालक संतोष हरिजन के साथ बांका होते हुए फारबिसगंज जा रहे था. घटना के बाद जब अपराधी वहां से भाग गया उसके बाद चालक संतोष कुमार ने 112 नंबर पर फोन करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने चालक से जीपीएस का लोकेशन मांगा और फिर इसकी जानकारी बांका पुलिस ने शंभुगंज थाना के 112 नंबर की पुलिस को दी. फिर थाना के 112 नंबर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीपीएस लोकेशन के आधार पर जोगिनी कबाड्डी खाना के पास से लावारिस अवस्था में पिकअप को बरामद कर लिया. जिसे जब्त कर थाना लाया गया. वाहन बरामद होने की सूचना पर पहुंचे पीड़ित चालक के द्वारा वाहन का कागजात दिखाने के बाद फिर सब्जी लदे वाहन को पुलिस ने चालक को सुपुर्द कर दिया और चालक सब्जी लेकर फारबिसगंज रवाना हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




