कार से शराब बरामद, चालक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 10:42 PM
चालक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
बांका. उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा दर्दमारा चेक पोस्ट के समीप सअनि मुकेश कुमार दास के नेतृत्व में चलायी गयी. छापेमारी अभियान के दौरान एक कार से 750 एमएल विदेशी शराब बरामद हुआ है. मौके पर टीम ने कार चालक समेत तीन लोगों को धर दबोच लिया. साथ ही शराब में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने उजले रंग की कार से 750 एमएल विदेशी शराब बरामद किया है. मौके पर मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना के घोरघट निवासी कार चालक सोनू कुमार, राजस्थान उदयपुर जिला के टेकरी थाना के आनंद बिहार उदयपुर कॉलोनी निवासी राहुल गिर, राजस्थान बारा जिला के हरनावदा थाना क्षेत्र के खड़िया निवासी विजय सिंह मीणा को गिरफ्तार किया गया है. शराब में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा सदर थाना क्षेत्र के पिठमवा गांव व ककवारा गांव से दोबारा शराब सेवन के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अन्य जगहों पर नशे में धुत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










