दिल्ली से वापस घर आने के दौरान मजदूर की रास्ते में हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 11:53 PM
जीआरपी ने दी परिजनों को सूचना, गांव पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम
जीआरपी ने दी परिजनों को सूचना, गांव पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम धोरैया. थाना क्षेत्र के भेलाई पंचायत अंतर्गत ककनीगोड़ा गांव निवासी नरेश राय का 26 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की दिल्ली से घर आने के दौरान मौत हो गयी. इसको लेकर जीआरपी ईटाकोली पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. रविवार को उसका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक मजदूरी का काम करने दिल्ली गया था. वापस आने के दौरान लू लगने से उसकी मौत होने की संभावना जतायी जा रही है. जीआरपी पुलिस द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था. दिल्ली से अपने घर आ रहा था. रास्ते मे भीषण गर्मी से बेहोश हो गया. घटना से पत्नी नेहा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक को दो पुत्री है. मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा भाई था. घटना से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










