ePaper

शत प्रतिशत उपभोक्ताओं का केवाईसी व आधार सीडिंग जरूरी : एमओ

Updated at : 05 Jul 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
शत प्रतिशत उपभोक्ताओं का केवाईसी व आधार सीडिंग जरूरी : एमओ

प्रखंड सभा भवन में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार मंडल की अध्यक्षता में आपूर्ति से संबंधित एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर(बांका).प्रखंड सभा भवन में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार मंडल की अध्यक्षता में आपूर्ति से संबंधित एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपभोक्ताओं की केवाइसी व आधार सीडिंग का निर्देश सभी पीडीएस दुकानदारों को दिया गया. एमओ ने कहा कि शत प्रतिशत राशन कार्डधारियों का केवाइसी व आधार सीडिंग जरूरी है. इसके लिए आगामी 6 व 7 जुलाई तक कैंप आयोजित कर सभी डीलरों को राशन कार्डधारियों का केवाइसी व आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया गया. इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सभी पीडीएस दुकानदार आदि मौजूद थे.

शत प्रतिशत ई-केवाईसी को ले डीलर संग बैठक

रजौन. प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनजीत महेश्वरी की अध्यक्षता में सभी पीडीएस डीलरों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के बाद एमओ ने बताया कि सभी पीडीएस डीलर को शत प्रतिशत ई केवाईसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. ई केवाईसी के लिए सभी पीडीएस दुकान पर 6 जुलाई को विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक मात्र 55 प्रतिशत ही ई केवाईसी हो सका है. बैठक में डीलर संघ अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव, उपेंद्र रजक, सतीश यादव सहित सभी पीडीएस डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन