चाकू मारने वाला आरोपित गिरफ्तार

गोड़ा गांव में खेत से बांस उखाड़ने के विवाद में एक युवक को चाकू मार कर दिया गया था जख्मी
बांका. सदर थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव में खेत से बांस उखाड़ने के विवाद में एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपित नरेश यादव को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गोड़ा गांव में खेत से बांस उखाड़ने के विवाद में नरेश यादव व उसका पुत्र आशीष यादव ने फुलेश्वर कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था. मामले में नरेश यादव को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है.
लूटकांड के अभियुक्त का घर की कुर्की-जब्ती
बांका. सदर पुलिस ने शंकरपुर धर्मकांटा लूटकांड में फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की जब्ती की. इस दौरान अभियुक्त के घर का सारा सामान जब्त कर लिया गया. सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 409-21 के धर्मकांटा लूटकांड मामले के अभियुक्त मो कुनेन फरार चल रहा था. न्यायालय से अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया गया. इसके बाद सदर पुलिस ने अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










