अपराध नियंत्रण से समझौता नहीं, जेल से छूटे बदमाशों की गतिविधि पर रखें निगरानी

Updated:
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण से समझौता नहीं, जेल से छूटे बदमाशों की गतिविधि पर रखें निगरानी

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण का दिया निर्देश

बांका.

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान एसपी ने थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की. साथ ही कांडों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया. एसपी ने मुख्य रूप से अवैध बालू उत्खनन, अवैध शराब निर्माण, व्यवसाय आदि पर सख्त कार्रवाई की बात कही. उन्होंने रात्रि गश्ती को नियमित बनाये रखने पर बल दिया. रात में खासकर रोको-टोको अभियान चलाने की बात कही. उन्होंने वांछित अपराधियों की धड़-पकड़, कुर्की जब्ती के साथ जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधि पर विशेष निगरानी रखने को कहा. थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक, सीएसपी सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध नियंत्रण से समझौता नहीं किया जायेगा. उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण व अपराध नियंत्रण के लिए बिंदुवार आवश्यक निर्देश व उपाय बताए. उन्हाेंने पुलिस सभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की समस्या सुनते हुए त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया. हालांकि, इस दौरान छोटी-मोटी समस्याएं आयीं. मौके पर डीएसपी मुख्यालय आदित्य कुमार, एसडीपीओ बांका अमर विश्वास, साइबर थाना डीएसपी अनुपेश नारायण, एसडीपीओ बौंसी इंद्रजीत बैठा, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित कृष्ण प्रसाद, एसडीपीओ बेलहर रविंद्र मोहन, यातायात डीएसपी नीरज कुमार सहित सभी इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे.

कहते हैं एसपी

गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. लंबित कांड अभी कंट्रोल में है. एक माह के अंदर इसमें और आवश्यक सुधार कर लिया जायेगा. पिछड़ने वाले थानाध्यक्ष पर कार्रवाई तय है.

उपेंद्रनाथ वर्मा, एसपी, बांका. B

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन