वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कौशलपुर ए टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कौशलपुर ए टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

प्रखंड क्षेत्र के कौशलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात तक चले अंतरजिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कौशलपुर ए टीम ने भवनाथपुर को हराकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के कौशलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात तक चले अंतरजिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कौशलपुर ए टीम ने भवनाथपुर को हराकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर ली. इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में भवनाथपुर ने महादेवपुर टीम को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया तथा कौशलपुर ए टीम कोठिया को 2-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंची. देर रात हुए फाइनल मुकाबले में कौशलपुर ए तथा भवनाथपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. जिसमें कौशलपुर ए टीम 3-2 से विजेता बने. विजेता टीम को संतोष चौधरी एवं उपविजेता टीम को पवन कुमार चौधरी ने नकद पुरस्कार एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया. मैच के रेफरी बबलू कुमार एवं आशीष कुमार एवं मैच का आंखों देखा हाल बमबम राय ने सुनाया. इस मौके पर चंदन चौधरी, समाजसेवी मोहन सिंह, फंटूस चौधरी समेत बड़ी संख्या खेल प्रेमी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन