फुटबाॅल मैच में करझौंसा टीम रही विजयी

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंजन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबाॅल टूनार्मेंट का आयोजन बुधवार को किया गया.
बांका. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंजन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबाॅल टूनार्मेंट का आयोजन बुधवार को किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन दक्षिणी कटेली के मुखिया नुनेश्वर यादव ने किया. उन्होंने इस अवसर पर खेल भावना के साथ मैच खेलने की अपील की. वहीं पहला मैच एफसी क्लब बांका व करझौंसा टीम के बीच खेला गया, जिमसें करझौंसा की टीम दो-एक से विजयी रही. इस मौके पर वार्ड सदस्य गोपाल कुमार, सुंदर लाल, बबलु टुडू, नारायण मुर्मू, अजय मुर्मू, देशलाल मुर्मू, अमित किस्कू सहित अन्य प्रमुख रुप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










