ePaper

सुल्तानगंज से पैदल देवघर जा रहे एक और कांवरिया की मौत, घरवालों से फोन पर बात करते-करते तोड़ दिया दम

Updated at : 19 Jul 2025 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
shravani mela news

श्रावणी मेला 2025 (File)

Bihar News: सुलतानगंज से देवघर पैदल कांवर लेकर जा रहे एक कांवरिया की मौत शनिवार को कटोरिया में हो गयी. मधुबनी के रहने वाले श्रद्धालु की जान हार्ट अटैक से हुई है. चाय-नाश्ता के दुकान में हादसा हुआ.

विज्ञापन

सुलतानगंज से देवघर जा रहे एक और श्रद्धालु की मौत हो गयी. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबाधाम जाने के दौरान अबरखा के पास एक कांवरिया ने दम तोड़ दिया. घटना शनिवार सुबह की है. मृत कांवरिये की पहचान मधुबनी जिले के ललनियां गांव निवासी 55 वर्षीय बैजनाथ यादव के रूप में हुई है.

मधुबनी के बैजनाथ यादव जा रहे थे बाबाधाम

शनिवार को बाबाधाम के रास्ते में पैदल कांवर लेकर जा रहे मधुबनी जिला के एक कांवरिया की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी. मृत कांवरिया मधुबनी के मिर्जापुर ललनियां गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र यादव के 55 वर्षीय पुत्र बैजनाथ यादव हैं. जो सुलतानगंज से कांवर लेकर देवघर जा रहे थे. बांका जिले के कटोरिया स्थित कांवरिया पथ स्थित एक चाय नाश्ता की दुकान में बैठकर वो अपने घर में परिजनों से फोन पर बात कर रहे थे.

ALSO READ: रील्स से शूटरों को मिल रहा था बिहार के गैंगस्टर चंदन मिश्रा का लोकेशन, फेसबुक खंगालकर हत्या करने पहुंचे थे अस्पताल

फोन पर घरवालों से बात करते-करते तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, फोन पर बात करने के दौरान ही हार्ट अटैक उन्हें आया और वहीं पर अचेत हो गए और दम तोड़ दिया. कांवरिया की मौत से हड़कंप मच गया. पुलिस को फौरन इसकी सूचना दी गयी. जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही सुईया थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की.

( कटोरिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन