भागलपुर जिला के 60 वर्षीय कांवरिया की हार्ट अटैक से हुई मौत

कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण स्थित भूतनाथ धर्मशाला में रात्रि विश्राम के दौरान भागलपुर जिला के एक कांवरिया की हार्ट अटैक से मौत हो गयी.
बांका/कटोरिया.कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण स्थित भूतनाथ धर्मशाला में रात्रि विश्राम के दौरान भागलपुर जिला के एक कांवरिया की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मृत कांवरिया की पहचान भागलपुर जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत अभिया गांव निवासी स्व जीतन मंडल के 60 वर्षीय पुत्र उपेंद्र मंडल के रूप में हुई है. वे गांव में सिलाई कर अपनी आजीविका चलाते थे. साथी कांवरिया बिंदेश्वरी मंडल ने बताया कि गत 2 अगस्त शुक्रवार को कांवरिया उपेंद्र मंडल अपने चार-पांच साथियों के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की कांवर यात्रा कर रहे थे. भूतनाथ धर्मशाला में रात्रि विश्राम के दौरान करीब दो बजे कांवरिया उपेंद्र मंडल को सीना में तेज दर्द की शिकायत हुई. धर्मशाला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृत कांवरिया को रेफरल अस्पताल कटोरिया भी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया. घटना की सूचना के बाद मृत कांवरिया के परिजन भी कटोरिया पहुंचे. मृतक की पत्नी गीता देवी, भतीजा दिगंबर मंडल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




