श्रावणी मेला को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों संग की बैठक, सूखे पेड़, जाम और नेटवर्क समस्या उठी

Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि  | Prabhat Khabar Network

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

कटोरिया में श्रावणी मेले की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में सूखे पेड़, मेले के दौरान संभावित जाम और मोबाइल नेटवर्क जैसी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई. डीएम ने सभी सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Shravani Mela: कटोरिया (बांका). श्रावणी मेला-2026 के दौरान लाखों कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बुधवार को अबरखा में जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता डीएम अंशुल अग्रवाल ने की. इस दौरान मेला क्षेत्र की व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

सूखे पेड़ और जाम की समस्या उठी

जनप्रतिनिधियों ने जिलेबिया मोड़ के समीप खड़े तीन सूखे पेड़ों को दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की. इसके अलावा साहबगंज बाजार में मेला अवधि के दौरान संभावित जाम की समस्या, सुईया क्षेत्र में कमजोर मोबाइल नेटवर्क तथा गोडियारी नदी में फैली गंदगी की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया.

श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया प्राथमिकता

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि इन समस्याओं का समय रहते समाधान कर लिया जाए तो श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने यातायात, संचार और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया.

डीएम ने त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन

डीएम अंशुल अग्रवाल ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बैठक में उठाए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का शीघ्र समाधान कराया जायेगा.

जनप्रतिनिधियों ने सहयोग का दिया भरोसा

Shravani Mela: बैठक में जनप्रतिनिधियों ने श्रावणी मेला को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मेला के दौरान स्थानीय स्तर पर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जायेगा.बैठक में नंदेश्वरी यादव, प्रमोद मंडल, भोला प्रसाद यादव, उर्मिला देवी, अनिल मंडल, दामोदर रजक, बालकिशोर सोरेन, राजेंद्र प्रसाद पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन