झारखंड के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री ने राजद प्रखंड अध्यक्ष को दी सांत्वना

Updated at : 29 Jan 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री ने राजद प्रखंड अध्यक्ष को दी सांत्वना

झारखंड के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री ने राजद प्रखंड अध्यक्ष को दी सांत्वना

विज्ञापन

धोरैया. झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव धोरैया के राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव के करहरिया गांव स्थित आवास पर पहुंचे. मंत्री ने राजद प्रखंड अध्यक्ष की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. मंत्री ने राजद प्रखंड अध्यक्ष की मां पूर्व मुखिया झामा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इसके उपरांत मंत्री ने राजद प्रखंड अध्यक्ष से क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की. मौके पर मंत्री के साथ राजद के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन