8 दिसंबर को जदयू का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

आठ दिसंबर को जदयू का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा.
बांका/रजौन. आठ दिसंबर को जदयू का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. इसकी तैयारी के लिए धोरैया विधानसभा अंतर्गत रजौन प्रखंड जदयू कार्यकारिणी एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को रजौन बाजार में प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व विधायक मनीष कुमार व विधानसभा संगठन प्रभारी मनोरंजन मजूमदार मुख्य रूप से उपस्थित थे. आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय बैठक में सभी नव मनोनीत प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के साथ-साथ सभी पंचायत कार्यकारिणी सदस्य सहित कार्यकर्ता भाग लेंगे. बैठक में राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर आये हुए कुछ वरिष्ठ साथियों को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई गई, जिसमें राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, वरिष्ठ राजद नेता पवित्र कुमार उर्फ पप्पू यादव, कुमोद सिंह चंद्रवंशी, नीतीश कुमार एवं रजौन बाजार के राजद युवा सदस्य स्कन्द कुमार, पीयूष कुमार, प्रफुल कुमार, रितेश, रिक्कू, राज, संजीव, सौरव, आशीष, नितेश आदि सैकड़ों युवा साथियों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा. मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी ने बताया कि आगामी 8 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इन सभी साथियों का विधिवत सदस्यता ग्रहण प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में कराया जायेगा. इस दौरान बैठक में राजद से आये लोगों का अभिनंदन किया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह द्वारा नव मनोनीत प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य की भी घोषणा की गयी. जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सहित 17 प्रखंड उपाध्यक्ष, 25 प्रखंड सचिव, 11 कार्यकारी सदस्य, एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष के साथ- साथ प्रखंड के वरिष्ठ अभिभावकों की 12 सलाहकार समिति सदस्यों का मनोनयन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




