विस चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जदयू राज्य परिषद सदस्य सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में जदयू प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के माता थान दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को जदयू राज्य परिषद सदस्य सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में जदयू प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि बेलहर विधायक मनोज यादव के आमंत्रण पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी आगामी 29 जून को बिज्जीखरबा सिंचाई विभाग परिसर पहुंच रहे हैं. जहां आगामी विस चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जायेगा. इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर उक्त तिथि को मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गयी. इस मौके पर विंदेश्वरी यादव, संजीव मंडल, पवन कुमार सिंह, राजेश यादव, नंदकिशोर यादव, परमेश्वर मांझी, पप्पू यादव, उपेंद्र यादव, रविशंकर सिंह, लड्डू सोरैन, सुमित यादव, विवेकानंद तांती सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन