श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी का दर्शन करना भी सौभाग्य की बात

Updated:
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी का दर्शन करना भी सौभाग्य की बात

प्रखंड क्षेत्र के झपनियां गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के झपनियां गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी मंच से प्रस्तुत की गयी, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. पूरे पंडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कथावाचक गोपाल भाई ओझा जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव लोगों को आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है. उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी का दर्शन करना भी सौभाग्य की बात है. कथा के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. झपनियां गांव में आयोजित इस सात दिवसीय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं. कथावाचक के द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजू सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव मांझी, सचिव रामप्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मांझी सहित उमेश परैया, परशुराम परैया, मोहन मुरमुर, लाल बाबा, सहदेव परैया एवं झपनिया गांव के ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन