फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकासी के आरोप पर जांच समिति गठित

Updated at : 15 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकासी के आरोप पर जांच समिति गठित

प्रखंड क्षेत्र के कुड़रो पैक्स में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

विज्ञापन

बौंसी. दी भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के हेड ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुड़रो पैक्स में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. मालूम हो कि कुड़रो गांव निवासी निलेश पराशर द्वारा कुड़रो पैक्स के बैंक खाते से प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से राशि निकासी करने तथा वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में बांका सहकारिता पदाधिकारी, संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां भागलपुर प्रमंडल तथा जिला अंकेक्षण पदाधिकारी बांका के पत्रों के आधार पर मामले की जांच की पहल की गयी है. जारी आदेश के अनुसार मुख्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार जायसवाल को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बाराहाट शाखा के शाखा प्रबंधक अभिनव कुमार को समिति का सदस्य नामित किया गया है. आवेदन की प्रति और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया गया कि पूरे मामले की जांच कर स्पष्ट मंतव्य के साथ अपना प्रतिवेदन जल्द से जल्द प्रबंध निदेशक के समक्ष प्रस्तुत करें. बैंक प्रशासन ने कहा है कि कुड़रो पैक्स/बौंसी व्यापार मंडल में वित्तीय अनियमितता और कुप्रबंधन से जुड़े आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है, ताकि तथ्य सामने आ सकें और आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन