क्षेत्रीय अपर निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हाल-चाल

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्रीय अपर निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हाल-चाल

क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं भागलपुर प्रमंडल भागलपुर के डॉ अजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

बाराहाट. क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं भागलपुर प्रमंडल भागलपुर के डॉ अजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर,एमरजैंसी रूम प्रयोगशाला एक्स-रे एवं वार्ड का निरीक्षण किया. साथ ही, अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने कई मरीजों से बातचीत कर स्थिति को समझा. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रश्मि सीमा को अस्पताल पहुंचने वाले मरीज को मिलने वाली सुविधाएं को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जांच के बाद अधिकारी अस्पताल की व्यवस्था को लेकर संतुष्ट दिखे. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सोनिका राय, प्रखंड लेखपाल जितेंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक राजेश राज,लिपिक राजदीप कुमार एवं मणिकांत कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन