इंगलिशमोड़–पुनसिया मुख्य पथ जर्जर, हादसों का दे रहा आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
इंगलिशमोड़–पुनसिया मुख्य पथ जर्जर, हादसों का दे रहा आमंत्रण

इंगलिशमोड़–पुनसिया मुख्य पथ जर्जर, हादसों का दे रहा आमंत्रण

विज्ञापन

मादाचक व जैठोर पुल के पास सड़क पर गड्ढों की भरमार, लोगों में आक्रोश अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंगलिशमोड़–पुनसिया मुख्य पथ इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी गंभीर होती जा रही है. मादाचक गांव तथा जैठोर पुल के समीप सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इन गड्ढों के कारण वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया है. मालूम हो कि इसी स्थान पर पहले एक बाइक चालक की गड्ढे में गिरकर मौत भी हो चुकी है. बावजूद इसके विभाग द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया गया. हालांकि, कुछ समय पूर्व विभाग ने गड्ढों में गिट्टी और रोड़ी डालकर मरम्मत का प्रयास किया था. लेकिन भारी वाहनों के दबाव से यह मरम्मत कुछ ही दिनों में बेअसर हो गई और सड़क फिर से अपनी पुरानी स्थिति में आ गयी. यह पथ प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है और बिहार को झारखंड से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी भी है. बावजूद इसके, सड़क की लगातार अनदेखी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है. सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है. खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है. स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन