ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट, थाने में शिकायत

थाना क्षेत्र के खास बघ्घा गांव में महिला को उसके भैसुर, सास अन्य के द्वारा गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया.
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के खास बघ्घा गांव में महिला को उसके भैसुर, सास अन्य के द्वारा गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना को लेकर जख्मी महिला ने थाने में अपने पति शैलेश कुमार यादव, भैसुर राजीव यादव, जेठरानी चांदनी देवी और सास अजंता देवी के विरुद्ध शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं. विवाहिता ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी खास बघ्घा गांव के शैलेश कुमार यादव पिता राजकुमार यादव से हुई. मेरा मायका मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में है. शादी के बाद ही रिश्तों में खटास आना शुरू हो गया. पिछले वर्ष 13 मार्च 2023 को मुझे ससुराल वालों ने पहले तो जलाकर हत्या करने का प्रयास किया. लेकिन इस घटना में काफी दिनों तक इलाज कराने के बाद वह बच गयी. उसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. जहां कुछ दिन बाद ही फिर विवाद शुरू हो गया और मुझे परिवार से अलग कर दिया गया. मैं अकेली ही भोजन बनाकर जीवन यापन कर रही थी. इसी बीच रविवार की सुबह में एक बार फिर पुरानी रंजिश को लेकर ससुराल वालों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की. जिससे वह जख्मी हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










