अवैध बालू लोड ऑटो जब्त, चालक फरार

अवैध बालू लोड ऑटो जब्त, चालक फरार
अमरपुर. इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग में भरको गांव के समीप थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में चलायी गयी छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध बालू लदी एक ऑटो को जब्त कर लिया. हालांकि चालक पुलिस को देख अपनी वाहन छोड़कर मौके पर से फरार होने सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर धड़ल्ले से बालू लदी वाहनों का परिचालन हो रहा है. सूचना मिलते ही उक्त पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देखकर चालक अपना ऑटो मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. तलासी के दौरान वाहन में अलग-अलग बोरे में बंधी अवैध बालू बरामद हुआ. जब्त वाहन के संबंध में खनन पदाधिकारी को सूचना देते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










