बिहार के बांका में दो बाइकों की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो की स्थिति गंभीर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jun 2025 1:04 PM
सांकेतिक AI तस्वीर
Bihar Accident: बांका जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा धोरैया-नवादा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का शव घटना के तीन घंटे बाद नहर से बरामद किया गया.
Bihar Accident: बिहार के बांका जिले में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा धोरैया-नवादा मुख्य मार्ग पर सठियारी परिसर के पास हुआ. घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के तीन घंटे बाद एक युवक का शव पानी से भरी नहर में मिला.
जानकारी के अनुसार खैरा गांव के मो. अजीज (18) अपने दोस्त मोहम्मद उमर के साथ बाइक से कपड़ा सिलाने निकले थे. उसी दौरान बिशनपुर गांव के मो. सद्दाम (30), आजाद आलम और मो. जसीम (18) दूसरी बाइक से घर लौट रहे थे. तेज रफ्तार में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई.
मौके पर ही हो गई दो की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीज और सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई. उमर और आजाद को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी गई.
रात करीब 11 बजे, लोगों को घटनास्थल के पास एक चप्पल दिखी, जिससे तीसरे युवक की तलाश शुरू की गई. टॉर्च और मोबाइल लाइट की मदद से खोजबीन के दौरान 10 मीटर दूर स्थित नहर से मोहम्मद जसीम का शव बरामद हुआ. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने क्या कहा?
बुधवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे के वक्त कोई भी युवक हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी. यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने की गंभीर चेतावनी है, जिसने तीन परिवारों को हमेशा के लिए मातम में डुबो दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Also Read: बिहार में गरीब बेटियों की शादी अब होगी आसान, 40 अरब की लागत से हर पंचायत में बनेगा ‘कन्या विवाह भवन’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










