तेज आंधी व मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश

Updated:
विज्ञापन
तेज आंधी व मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश

तेज आंधी व मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को पूरे दिन कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही. शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला. धूल भरी तेज आंधी व आसमान में छाए काले बादलों से अंधेरा छा गया. लोग हेडलाइट जलाकर बाइक व चार पहिया वाहन चला रहे थे. फिर कुछ ही मिनटों में मेघ गर्जन के बीच झमाझम बारिश हुई. करीब पैंतालिस मिनटों तक रुक-रुक कर हुई बारिश से गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली. लेकिन आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. आम पेडों के नीचे आंधी में टूटकर गिरे टिकोले बिछ गए. जिससे आम किसानों व व्यापारियों को भारी क्षति भी हुई है. मेघ गर्जन से क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन