22 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को प्रदेश संगठन के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सीएस के समक्ष प्रदर्शन किया.
बांका. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को प्रदेश संगठन के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सीएस के समक्ष प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर ने किया. प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रोहित कुमार ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल, सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जिला संवर्ग घोषित करने, जीएनएम व एएनएम की सेवा संपुष्टि, एसीपी व एमएसीपी को स्वीकृत करने की मांग प्रमुखता से रखी. साथ ही सीएस से मिलकर 22 सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन विभागीय सचिव को सौंपा. इस मौके पर ममता कुमारी, रेखा कुमारी, सुधा कुमारी, निशा कुमारी, जूली टुडू, शोभ सिन्हा, संगीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राजेश चौधरी, जया पांडेय, शिवनंदन हांसदा, नीतीश कुमार, आशुतोष कुमार राय, आदित्य कुमार, सत्यजीत मनहर सहित अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










