मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में किसन राम, चंदा देवी, रूची कुमारी, पियूष कुमार, मंजू देवी व शोभा देवी शामिल हैं. सभी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ. अपूर्व अमन सिंह द्वारा किया गया. घायल चंदा देवी ने बताया कि शुक्रवार की संध्या उनका पुत्र खेती के दौरान गलती से अपना कुदाल पड़ोसी रिंकु राम के खेत में छोड़ आया था. इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह रिंकु राम, करण राम, जित्तु राम, मंगल राम अपने अन्य परिजनों के साथ उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र पियूष के साथ मारपीट करने लगे. शोर सुनकर जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपितों ने सभी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. इस मामले को लेकर घायल चंदा देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन