ePaper

आधे दर्जन लोगों ने राजमिस्त्री को मारपीट कर किया जख्मी

Updated at : 21 Jan 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
आधे दर्जन लोगों ने राजमिस्त्री को मारपीट कर किया जख्मी

चलना गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

धोरैया. थाना क्षेत्र के चलना गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे आधा दर्जन लोगों ने गांव के ही राजेश दास के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. जख्मी व्यक्ति ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है. मंगलवार की रात 10 बजे ढलाई का कार्य कर घर आया और खाना खाकर सो गया. करीब तीन बजे सुबह खाना देने के लिए मवेशी बाहर निकाला. इसी दौरान चादर ढके आधे दर्जन लोगों ने उसे पीछे से पकड़ कर खींच लिया तथा घर से कुछ दूरी पर ले जाकर बेरहमी से पिटाई की. जख्मी व्यक्ति ने बताया कि उसका हाथ पैर भी बांध दिया गया. जब उन लोगों को लगा की मेरी मौत हो गयी है. इसके बाद वे लोग उसे छोड़कर भाग गये. सवेरे ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए धोरैया अस्पताल आ गया. सूचना पर धोरैया पुलिस भी अस्पताल पहुंची. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन