टोटो व ट्रैक्टर की टक्कर में टोटो सवार आधे दर्जन यात्री जख्मी, रेफर

Updated at : 19 Apr 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो व ट्रैक्टर की टक्कर में टोटो सवार आधे दर्जन यात्री जख्मी, रेफर

टोटो व ट्रैक्टर की टक्कर में टोटो सवार आधे दर्जन यात्री जख्मी, रेफर

विज्ञापन

बांका/ रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के समीप शनिवार की शाम अचानक सामने आयी तेज रफ्तार बस से बचने के चक्कर में टोटो एवं ट्रैक्टर की टक्कर हो होगी. इस घटना में टोटो सवार दो महिला सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घटनास्थल पर एक यात्री बस के चालक की लापरवाही से एक ट्रैक्टर एक टोटो के बीच सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर के धक्के से टोटो के जहां परखच्चे उड़ गये वहीं ट्रैक्टर का भी ढाला टूट कर पलट गया. उधर घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी. टोटो पर सवार जख्मियों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया. जबकि ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया. साथ ही बस चालक भी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. उधर घटना की जानकारी मिलते ही रजौन पुलिस के एसआई ऋषि राज व अवर थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी संझा गांव की नंदनी देवी (22) व प्रह्लाद मंडल की पुत्रवधु, योगेंद्र ठाकुर की पत्नी व एक बच्ची सहित अन्य दो लोगों को सीधे ईलाज के लिए मायागंज अस्पताल के लिए भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि इस घटना में टोटो चालक की हालत नाजुक है. पुलिस ने बताया है कि टोटो व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन